{"_id":"58c57eee4f1c1b0a34dc3fc8","slug":"nokia-sticker-chinese-mobile-online-trading","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GHAZIABAD : Nokia का स्टीकर लगा बिक रहा है चाइनीज मोबाइल, जांच कर ही खरीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GHAZIABAD : Nokia का स्टीकर लगा बिक रहा है चाइनीज मोबाइल, जांच कर ही खरीदें
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विजयनगर पुलिस ने चाइना के मोबाइल पर नोकिया का स्टीकर और आईएमईआई नंबर लगाकर आनलाइन बेचने वाले दो बीबीए पास युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 250 मोबाइल, कार और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी संदीप सिंह तोमर और प्रदीप सिंह तोमर गोविंदपुरम के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी गुरुग्राम के एक कालेज से बीबीए पास हैं। एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस चाणक्य चौक पर एक कार को रोकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनकी कार से पुलिस को 250 मोबाइल मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के करोल बाग से सस्ते चाइनीज मोबाइल खरीदकर लाते हैं और गोविंदपुरम स्थित दुकान पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर और उन पर नोकिया कंपनी का स्टीकर लगाकर तैयार कर बेचते हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि नोकिया कंपनी पर लोगों को भरोसा हैं, इसलिए ही वह इस कंपनी का स्टीकर लगाकर काला कारोबार करते थे। एसएचओ विजयनगर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी है।
Trending Videos
आनलाइन ट्रेडिंग कर बेचते थे मोबाइल
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ ने कहा कि आरोपियों ने बताया कि आनलाइन शॉपिंग कंपनियों की साइट्स पर ट्रेडिंग कर मोबाइल बेचते थे। उन्होंने बताया कि वह आनलाइन साइट्स पर गुरुग्राम और फरीदाबाद के ही ग्राहकों को अधिकतर अपना शिकार बनाते थे। वह 500 रुपये के मोबाइल को 3000-5000 हजार रुपये तक की कीमतों में बेचते थे।
नोटबंदी के बाद से शुरू किया गोरखधंधा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोटबंदी के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से उन्होंने अपने खर्चे पूरे करने के लिए चाइनीज मोबाइल को नोकिया का बनाकर बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। वह गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतर मोबाइल सप्लाई करते हैं।
नोटबंदी के बाद से शुरू किया गोरखधंधा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोटबंदी के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी। इसके बाद से उन्होंने अपने खर्चे पूरे करने के लिए चाइनीज मोबाइल को नोकिया का बनाकर बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। वह गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतर मोबाइल सप्लाई करते हैं।