{"_id":"615c85508ebc3e471364b736","slug":"zomato-boy-arrested-for-delivering-stolen-bike-noida-news-noi608777944","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक से डिलीवरी कर रहा जोमैटो बॉय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक से डिलीवरी कर रहा जोमैटो बॉय गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। चोरी की बाइक से डिलीवरी करने वाले एक जोमैटो बॉय को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम सोमवार को सेक्टर-50 के आसपास गश्त कर रही थी, तभी बाइक पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
पूछताछ में उसने खुद को जोमैटो बॉय बताया। जब उसकी बाइक की जांच की गई तो वह चोरी की निकली। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वह डिलीवरी कर रहा था। आरोपी की पहचान देवडी मुरादाबाद निवासी अभिलाष यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सदरपुर में रह रहा है। उसे दोस्त विपिन के साथ मिलकर कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र से बाइक चुराई थी। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि अब नोएडा जोन में जोमैटो और स्वीगी बॉय की बाइक की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा।
मोबाइल चोर गिरफ्तार
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सलारपुर से मोबाइल चोर बुलंदशहर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी सलारपुर में किराये पर रहने वाले लोगों के मोबाइल चुराता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, फेज-3 पुलिस ने एक मोबाइल चोर को पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया। इसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान बदायूं निवासी दीपक के रूप में हुई है और वह छिजारसी गांव में रहता है। ब्यूरो