फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YouTuber Elvish was neither arrested nor re-interrogated Even after confirmation of snake venom

Elvish Yadav: नोएडा पुलिस पर उठे सवाल, एल्विश से न दोबारा पूछताछ... न गिरफ्तारी; जहर की हो चुकी है पुष्टि

Thu, 29 Feb 2024 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 09:32 PM IST
सार

सांपों के जहर की पुष्टि होने के बाद भी यूट्यूबर एल्विश यादव की अभी तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही दोबारा पूछताछ हुई है। एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी है।

विज्ञापन
YouTuber Elvish was neither arrested nor re-interrogated Even after confirmation of snake venom
Elvish yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी बिग बॉस विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और उससे दोबारा पूछताछ भी नहीं की गई है। जबकि सांपों के जहर की पॉजिटिव रिपोर्ट लैब से आ गई है। वहीं एल्विश यादव खुलेआम घूम रहा है। वह लगातार यूट्यूब पर अलग-अलग वीडियो डालकर चर्चा में बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच और साक्ष्य संकलन की बात कह रही है।

विज्ञापन

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में आरोपी बिग बॉस विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एक नवंबर 2023 को कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें एल्विश के अलावा चार संपेरे भी शामिल थे। संपेरों से सांप के जहर भी बरामद किए गए थे। एल्विश यादव का नाम सांपों के जहर की सप्लाई में आने के बाद मामला हाईप्रोफाइल बन गया था और मामला सुर्खियों में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस भेजा था और आधी रात को एल्विश यादव कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था। वहां उससे पुलिस की टीम ने पूछताछ की थी। अब दो हफ्ते पहले लैब से सांपों के जहर बरामद होने की पुष्टिï हो गई। इसके बाद एल्विश यादव से दोबारा पूछताछ की बात कही गई थी लेकिन अब तक दोबारा उससे पूछताछ नहीं की गई।

विज्ञापन

वहीं इस मामले में गिरफ्तार संपेरों व अन्य को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। अब इस मामले में 100 से अधिक दिन हो गए लेकिन पुलिस इस मामले में चुप्पी साधकर बैठी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल नहीं की।

वहीं पुलिस का कहना था कि नोएडा पुलिस ने जिन पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास सांप दिखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। पुलिस इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही थी। लेकिन इस मामले में भी अब तक कुछ नहीं हुआ। इसी तरह एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed