फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth falls prey to fake RTO challan scam, loses 14.55 lakh

Noida News: अवैध आरटीओ चालान के जाल में फंसा युवक, गंवाए 14.55 लाख

Mon, 13 Jul 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Youth falls prey to fake RTO challan scam, loses 14.55 lakh
व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल डाउनलोड करना पड़ा भारी, साइबर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाज ने अवैध आरटीओ चालान भेजकर युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से 14.55 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कुलेसरा निवासी मनोज कुमार एक निजी ट्रैक्टर निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी। उसपर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में भी मामला दर्ज कराया गया। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव
साइबर एक्सपर्ट व पूर्व आईपीएस प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जालसाजों के भेजे एपीके फाइल को इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल में मालवेयर सक्रिय हो जाता है। यह मालवेयर मोबाइल की सारी अनुमतियां हासिल कर लेता है। इसके जरिए ओटीपी और बैंकिंग संबंधी जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती है और वे खाते से रकम निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed