फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies in accident

हादसे में युवक की मौत

Thu, 16 Dec 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident
लीड
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
दो साथी घायल, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत सोहना रोड शिकारपुर मोड़ के नजदीक बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य साथी घायल हो गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम सोहेल (18) पुत्र यूसुफ निवासी धुलावट तावडू मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने निजी काम से शहर आया था। लौटते समय शाम 7 बजे के करीब शिकारपुर मोड़ के नजदीक सोहना रोड पर सड़क के एक तरफ कच्चे रास्ते पर खड़े होकर अपने साथियों से बातचीत कर रहा था। तभी तावडू की तरफ से एक तेज रफ्तार व लापरवाही से एक वाहन आया जिसने सोहेल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके दोनों साथी घायल हो गए। चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने पुलिस को सूचित कर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई वकील के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सोहेल ने निजी काम से फारिग होने के बाद सड़क हादसे में दो घायलों को अस्पताल में पहुंचाया था जिसके कारण उन्हें देर हो गई थी।
विज्ञापन

00
डेढ़ माह बाद हादसे की रिपोर्ट दर्ज
तावडू। वार्ड नंबर 7 तावडू निवासी अंकुर गुप्ता ने बताया कि 2 नवंबर सुबह अपने पिता विनय गुप्ता के साथ ढ़ीढारा गांव में दूध लेने के लिए पैदल जा रहे थे। बाईपास के नजदीक पहुंचे तो तावडू शहर की तरफ से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनके पिता को अपनी चपेट में ले लिया। कैंटर की चपेट में आने से उनके पिता के दोनों पैर फैक्चर हो गए। घायल पिता को उन्होंने उपचार के लिए गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। अंकुर ने बताया कि अब तक वह पिता का उपचार कराने में व्यस्त थे। शहर थाना पुलिस ने घटना के लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद बुधवार शाम को अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00
महिलाओं को घायल कर भागे चालक पर रिपोर्ट
तावडू। सड़क हादसे कर दो महिलाओं को घायल कर भागे अज्ञात चालक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिलाओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव कारेंडा चोपनकी भिवाड़ी निवासी साहिब ने बताया कि 13 दिसंबर को गांव पाटूका से चाची जेबुना के साथ अपने गांव आ रहा था। शाम 4 बजे के करीब जब वह सोहना रोड पर लाला होटल के पास पहुंचे तो सामने से मोटरसाइकिल पर उनका चचेरा भाई भाभी बिल्कीस को लेकर आ रहा था, जिन्हें देखकर वह वहीं पर रुक गए और सड़क के एक तरफ कच्चे रास्ते पर सभी एक दूसरे से बातचीत करने लगे। तभी सोहना की तरफ से तेज गति और लापरवाही से एक ट्रॉला आया, जिसने उनकी भाभी बिल्कीस और चाची जेबुना को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। साहिब ने बताया कि चाची जैबूना को ज्यादा चोटें होने के कारण सफदरगंज अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक वह घायल भाभी और चाची का उपचार कराने में व्यस्त था। सदर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed