फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies in accident

हादसे में युवक की मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident
तावडू। उपमंडल के गांव सबरस में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सबरस निवासी गफ्फार ने बताया कि 4 नवंबर शाम 4:30 बजे के करीब वह अपने साथी इकबाल निवासी सबरस के साथ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह केएमपी एक्सप्रेस वे को पार कर खेतों की तरफ चलने लगे तभी मानेसर की ओर से बड़ी तेज गति और रफ्तार से एक वाहन आया। जिसने इकबाल को अपनी चपेट में ले लिया गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उन्होंने किसी तरह एंबुलेंस का इंतजाम कर शव को नूंह सीएचसी के मोर्चरी में पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed