फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies due to lack of treatment

इलाज नहीं मिल पाने से युवक की मौत

Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to lack of treatment
नूंह। समय पर इलाज नहीं मिल पाने से हथीन निवासी विश्वनाथ (25) की मौत हो गई। उनके परिजन ओम करण व मंगल सिंह ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि मरीज को समय पर इलाज मिलता तो उनकी जान को बच सकती थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कोरोना से पीड़ित मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने एक परिचित के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में डॉक्टरों से बात की थी। इसके बाद एंबुलेंस में मरीज को लेकर आए और डॉक्टरों से भर्ती करने की गुहार लगाई। आरोप है कि 4 बेड खाली होने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं किया। जबकि उनके बाद आए अन्य मरीज को डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया। शाम 4:30 बजे उनकी एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म होने लगी। इस बारे में डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन नहीं है। यदि वे ऑक्सीजन का बंदोबस्त कर दें तो उनके मरीज को भर्ती कर लेंगे। इसके बाद उन्होंने नूंह निवासी परिचित के माध्यम से डॉक्टरों से बात की। आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज को भर्ती करने के लिए ढाई से तीन लाख रुपये की मांग की। बाद में एक लाख रुपये में भर्ती करने पर सहमत हो गए। परिजन मरीज को लेकर आए लेकिन तब तक ऑक्सीजन स्तर कम होने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपायुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि कई नेता, अफसरों से बात कराने पर भी डॉक्टर मरीज को भर्ती करने के लिए तैयार नहीं हुए थे। मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. संगीता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट
इस मामले को नूंह के जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। प्रवक्ता ने बताया कि उनके परिचित को 5 घंटे तक अस्पताल में भटकने के बाद भी बेड नहीं मिला। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पैसों का खुला खेल चलने का आरोप लगाया। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणियां ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed