फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies due to electric shock in fan

Noida News: पंखे में करंट उतरने से युवक की मौत

Fri, 26 Sep 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 12:34 AM IST
सार

अंबेडकरनगर के जैतपुर निवासी अंगद मौर्या की पंखे में करंट लगने से मृत्यु हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Youth dies due to electric shock in fan

विस्तार

अंबेडकरनगर। जैतपुर निवासी अंगद मौर्या (46) की बृहस्पतिवार की भोर पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई जामवंत के मुताबिक अंगद मौर्य भोर पांच बजे उठे थे। इसके बाद कमरे में लगे फर्राटा पंखे को हटाकर बच्चों की तरफ लगाने जा रहे थे। तभी पंखे में करंट उतर आया और वह अचेत होकर गिर गए। शोर सुनकर परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गांव में मातम छा गया। पति की मौत की खबर सुन पत्नी सुशीला अचेत हो गईं। बेटे अमित, अंकित व बेटी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां अमरावती देवी की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed