फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth died

प्रचार गाड़ी में आग से झुलसे युवक ने तोड़ा दम

Sat, 19 Oct 2019 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
youth died
नूंह। भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन की प्रचार गाड़ी में लगी आग में घायल हुए युवक जावेद पुत्र निज्जर निवासी गांव इंदाना पुन्हाना ने दिल्ली की राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में अन्य कई लोग भी घायल हुए थे, लेकिन उनकी हालात अब सही है। दरअसल, जाकिर हुसैन के समर्थन में 15 अक्तूबर को गांव आकेड़ा में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया जाना था। इसके लिए कार्यकर्ता नूंह से आतिशबाजी के लिए पटाखे आदि ले जा रहे थे। लेकिन रात करीब आठ बजे आकेड़ा पहुंचने से पहले ही उनकी गाड़ी में शार्ट सर्किट होने के बाद पटाखों में आग लग गई। इसमें रफीक पुत्र चतरू संलबा, मूसा पुत्र खुदाबख्श, जाहिद पुत्र ईदरीश निवासी आकेड़ा व मृतक जावेद पुत्र निज्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उक्त लोगों को नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इनमें से जावेद की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। शनिवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी कैलाश ने बताया कि जावेद गाड़ी में लगी आग में बहुत झुलस गया था। इस घटना में स्कॉरपियो गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed