फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth ask for employment, get sticks and lawsuits: Priyanka Gandhi

रोजगार मांगते हैं युवा, मिलती हैं लाठियां और मुकदमे : प्रियंका गांधी

Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth ask for employment, get sticks and lawsuits: Priyanka Gandhi
सेक्टर- 8 स्थित झुग्गी में नोएडा विधानसभा की प्रत्याशी पंखुडी पाठक के समर्थन में चुनाव प्रचार कर?
नोएडा। ‘प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर आए दिन लीक हो रहे हैं। युवाओं को परीक्षा देने के बावजूद पांच से छह वर्ष बाद भी नौकरी नहीं मिली है। बेरोजगार युवा जब नौकरी की मांग करते हैं तो सरकार से उनको रोजगार नहीं बल्कि मुकदमे और लाठियां मिलती हैं।’ सोमवार को नोएडा पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुछ इस अंदाज में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर नोएडा के कई स्थानों पर प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में डोर-टूट-डोर चुनाव प्रचार भी किया।
विज्ञापन

सेक्टर-26 क्लब में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा मुद्दों को छोड़कर सांप्रदायिकता पर चुनाव लड़ती है। इससे केवल राजनीतिक लोग ही लाभ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं घर से निकलने में डरती हैं। जबकि यूपी सरकार दावा करती है कि प्रदेश में अमनचैन कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी में महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवा, विकास और शिक्षा आदि मुद्दों से लोगों को भटकाया जा रहा है। इसलिए युवाओं और महिलाओं को सोचना और समझना होगा। लोगों को ऐसे नेता को विधायक चुनना चाहिए जो उनकी समस्याएं दूर कर सके। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो सरकार कॅरिअर बनाने की बजाय मुकदमे दर्ज कराकर युवाओं को अंधकार में धकेल रही है, ऐसी सरकार को असलियत दिखानी होगी।
विज्ञापन

दो दशक बाद 403 सीटों पर अकेले लड़ रही पार्टी
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में दो दशक बाद 403 सीटों पर चुनाव अकेले लड़ रही है। पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता संघर्ष कर रहा है। जिसका लाभ चुनाव में मिलेगा। उन्होेंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी। सरकार बनने पर यूपी के 12 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए स्पेशल रिक्रूटमेंट कमीशन बनाया जाएगा। जिसमें नौकरी निकलने की तारीख से लेकर परीक्षा और परिणाम व नौकरी मिलने की तारीख भी तय होगी। इसके लिए पूरा एक विधान बनाया जाएगा। छह माह में नौकरी की प्रक्रिया खत्म करते हुए तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के चेहरे को बस पर लगे पोस्टर में ही देख पाते हैं नोएडावासी
नोएडा। नोएडा के विधायक के चेहरे को देखने के लिए शहरवासियों को बसों पर लगे पोस्टर-बैनर को देखना होता है। क्योंकि वह नोएडा में नहीं बल्कि दिल्ली में रहते हैं। यह कहना है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का। सोमवार को नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंची प्रियंका ने मतदाताओं से स्थानीय नेता चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी लोगों की समस्याओं को समझेगा और उनको दूर कराने में भी हर समय जनता के साथ होगा।
उन्होंने कहा कि पंखुड़ी पाठक ने कोविड के दौरान भी शहरवासियों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा में आज भी बिजली, पानी, सड़क और बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं ज्यो की त्यो है। इन समस्याओं को दूर कराने के लिए पिछले विधायक ने कोई काम नहीं किया। इससे पूर्व उन्होंने सेक्टरवासियों, शहर के उद्यमी, कारोबारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, किसान प्रतिनिधि मंडल, आशा, डॉक्टरों और व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल से करीब दो घंटे तक बातचीत की। इसके बाद वह डोर-टू- डोर प्रचार करने के लिए सेक्टर-8 की झुग्गियों में पहुंची। वहां पर उन्होंने कई घरों में जाकर महिलाओं से बातचीत की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष रामकुमारतंवर,उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, रिजवानचौधरी, सोनू खारी,दिनेश अवाना, फिरे सिंह नागर, चरणसिंह यादव, गौतम अवाना, ललित अवाना, लियाकत अली, शहाबुद्दीन,पवन शर्मा, रूबी चौहान आदि मौजूद रहे।
मंजू देवी से की पांच मिनट तक बात
प्रियंका गांधी सेक्टर-8 की झुग्गी-झोपड़ियों में प्रचार करने के लिए कांग्रसी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठ क के साथ घर-घर गईं। यहां पर मंजू देवी नाम की महिला से करीब पांच मिनट तक बात की और बाहर मीडिया से आकर रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि यहां की जनता जनप्रतिनिधियों से त्रस्त है।
सेक्टर-70 में महिलाओं से किया संवाद
सेक्टर-70 में प्रियंका गांधी ने एक निजी व्यक्ति के आवास पर जाकर महिलाओं से संवाद किया। यहां पर महिलाओं से चर्चा करते हुए शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां पर करीब एक घंटे तक महिलाओं की बात सुनी और कहा कि महिलाएं अपने अधिकार को जानती तो है लेकिन उसका कभी प्रयोग नहीं करती है। उन्होंने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देकर इसकी शुरुआत कर दी है।
समय पहले पहुंची प्रियंका नोएडा
कांग्रेसी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने डीएनडी पर दोपहर 1 बजे आने का समय दिया था। लेकिन एक बजे से पहले ही डीएनडी पर पहुंच गई। यहां पर स्वागत कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी करने के बाद तुरंत सेक्टर-26 पहुंची और वहां पर लोगों से मिलने के बाद सीधे कालीबाड़ी मंदिर में पहुंची। पूजा अर्चना करने के बाद शहरवासियों से संवाद किया और उसके बाद मीडिया से रूबरू हुई।
प्रचार में पहली बार नोएडा आई प्रियंका
विधान सभा चुनाव में दिल्ली से सटे होने के बाद भी प्रियंका गांधी पहले कभी प्रचार के लिए नोएडा नहीं आई। लेकिन पंखुड़ी पाठक को टिकट देने के बाद नोएडा में डोर टू डोर प्रचार के लिए पहली बार नोएडा पहुंची। यहां पर उन्होंने लोगों से पंखुड़ी के लिए वोट मांगे। प्रचार में उनका फोकस महिलाओं पर अधिक था और उनको अपने बल का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करती नजर आई।
बंगाली समुदाय और महिला मतदाताओं को साध गई प्रियंका गांधी
नोएडा (मनोज कुमार)। विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस ने नोएडा से महिला प्रत्याशी को उतारा है। सोमवार को चुनाव प्रचार में करने आई प्रियंका गांधी ने सबसे पहले कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रियंका के चुनाव प्रचार शुरू करने से पहल कालीबाड़ी में पूजा करके स्पष्ट रूप से बंगाली समुदाय को आकर्षित करने का संदेश दिया है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को करारी हार मिली थी और इसका लाभ कांग्रेस नोएडा में उठाना चाहती है।
अहम है कि नोएडा में अधिकतर मतदाता शहरी हैं और दूसरे प्रदेशों और जनपदों से यहां आकर लोग रह रहे हैं। प्रियंका गांधी ने नोएडा आने से पहले पूरी तरह इस विधानसभा के मतदाताओं पर अध्ययन किया था। बंगाली समुदाय को अभी तक किसी ने इस तरह से अपनी ओर आकर्षित नहीं किया। पहले भी कई चुनाव हुए लेकिन कालीबाड़ी में किसी भी नेता ने इस तरह पूजा-अर्चना नहीं की थी। जानकार बताते हैं कि नोएडा विधान सभा पर करीब तीन लाख मतदाता बंगाली समुदाय के निवास करते हैं।

वहीं, प्रियंका ने नोएडा में प्रचार के दौरान सबसे अधिक जोर महिलाओं के साथ संवाद करने पर दिया है। साफ है कि महिलाओं से मिलकर उनको जागरूक करने का काम भी उन्होंने किया है। सेक्टर-26 निवासी वीके दास के मुताबिक पहली बार किसी बड़े नेता ने उनके धार्मिक स्थल पर आकर चुनाव प्रचार किया है। इसका असर उनके समुदाय पर पड़ा है।

नोएडा के सेक्टर- 26 में पत्रकारो से बातचीत करतीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गा

नोएडा के सेक्टर- 26 में पत्रकारो से बातचीत करतीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed