{"_id":"64395213c248054cd30b2516","slug":"youth-arrested-for-climbing-on-pole-noida-news-c-1-gnd1002-432533-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार
- यू-ट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध मेें पोल पर चढ़ा था युवक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिहार के यू-ट्यूबर मनीष कश्यप के गिरफ्तारी का विरोध में हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार देर शाम सीवान निवासी करण ठाकुर (35) सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-93 रोड जेपी फ्लाईओवर के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया था। पोल पर चढ़ा करण नशे में धुत था और पुलिसकर्मियों के समझाने पर ऊपर से ही पत्थर फेंकने लगा था।
सेक्टर-82 चौकी में तैनात उपनिरीक्षक अजीत कुमार और अमित कुमार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जेपी फ्लाईओवर के पहले मेन पार्क सेक्टर-108 के गेट पर भीड़ इकट्ठा थी। भीड़ देखकर रुके दोनों पुलिसकर्मियों को युवक के हाईटेंशन पोल पर चढ़ने की जानकारी मिली। दोनों ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बल्कि अपने साथ पत्थर लेकर ऊपर चढ़े करण ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से मनीष कश्यप को रिहा करने की मांग करने लगा। साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी करने लगा। सेक्टर-129 बिजली घर से आपूर्ति बंद करा कर उसे हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। उस समय वर नशे में धुत था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 में केस दर्ज कर लिया गया है।
एमिटी के वायरल वीडियो के मामले में तीन पर केस दर्ज
नोएडा। एमिटी विवि परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में पीड़ित छात्र अंकुश चपराना निवासी कासना ग्रेटर नोएडा ने अट्टा सेक्टर-27 निवासी मनप्रीत तंवर, आर्यन अवाना, आदित्य चौधरी समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एमिटी विवि में बीए राजनीति विज्ञान का छात्र हैं। वह अपने क्लास के बाहर बैठा था। इस दौरान मामूली बातों पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध जताने पर मनप्रीत तंवर व आर्यन अवाना समेत उसके अन्य साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो