{"_id":"6afdb50d9a85e5e6470ce6b9","slug":"young-man-who-lived-on-the-footpath-burned-to-death-inside-a-car-identity-yet-to-be-established-noida-news-c-1-noi1095-4947031-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फुटपाथ पर रहता था कार में जिंदा जला युवक, अब तक शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फुटपाथ पर रहता था कार में जिंदा जला युवक, अब तक शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
रायपुर गांव के पास कबाड़ बीनकर करता था गुजारा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-126 ट्रक मार्केट में कार में जिंदा जले युवक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक रायपुर गांव के पास फुटपाथ पर रहता था। वह कबाड़ बीनकर और लोगों से मांगकर अपना गुजारा करता था। घटनास्थल के आसपास फुटपाथ पर उसका एक कंबल भी मिला है। पुलिस अब आसपास रहने वाले लोगों और कबाड़ बीनने वालों से पूछताछ कर रही है।
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात रायपुर तिराहे के पास खड़ी कैब में आग लग गई थी। कार में चालक राजेंद्र के साथ एक अज्ञात युवक मौजूद था। दोनों कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान चालक किसी काम से नीचे उतर गया। कुछ देर बाद कार आग की लपटों से घिर गई। अंदर मौजूद युवक बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई। आग के दौरान कार में लगे सीएनजी सिलिंडर में भी तेज धमाका हुआ था।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक रायपुर गांव के आसपास फुटपाथ पर ही रहता था। वह कबाड़ बीनने के साथ लोगों से मांगकर खाने-पीने का इंतजाम करता था। फुटपाथ पर मिला कंबल भी पुलिस के लिए अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कितने समय से वहां रह रहा था और आसपास के लोग उसे किस नाम से जानते थे। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना है।