फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man shot dead, family created ruckus

Noida News: युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 16 Jun 2024 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead, family created ruckus
परिजनों ने जगप्रवेश चंद अस्पताल की इमरजेंसी में की तोड़फोड़, रोड पर शव रखकर जाम लगाया
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन, हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने विक्की (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्की स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। परिजनों को खबर मिली तो वह विक्की को लेकर जगप्रवेश चंद अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उसकी मौत का पता चला तो परिजनों ने अस्पताल में बवाल करना शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी। अस्पताल के शीशों को तोड़ दिया गया। इसके बाद शव लेकर पुश्ता रोड पहुंच गए। लोगों ने शव सड़क पर रखकर नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर हटाया और शव को कब्जे में लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि विक्की न्यू उस्मानपुर थाने का घोषित बदमाश था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत चार मामले दर्ज थे। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। 26 मार्च को विक्की के भाई संजय की भी बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। विक्की परिवार के साथ ए-ब्लॉक, गली नंबर-2, पहला पुश्ता, न्यू उस्मानपुर में रहता था। विक्की पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। शनिवार रात को वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच करीब 10:30 बजे रामकिशन, डॉक्टर पुलिया, शांति मोहल्ला में अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। विक्की के सिर सहित तीन जगह गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

रात एक बजे तक चला हंगामा, लगा रहा पुश्ता रोड पर जाम

अस्पताल में तोड़फोड़ करने के बाद परिजन शव लेकर पुश्ता रोड पर ले गए। यहां शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। लोग दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर हटाया। रात एक बजे परिजन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में हत्या की आशंका, भाई की हत्या में था शिकायतकर्ता


शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश की वजह से विक्की की हत्या हुई। 26 मार्च विक्की के छोटे भाई व रेस्टोरेंट मालिक संजय की बदमाशों ने न्यू उस्मानपुर में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। संजय को सात गोलियां मारी गईं थीं। मामले में अपराध शाखा ने दीपक और सुमित को पकड़ा था। दीपक ने खुलासा किया था कि कुछ दिनों पहल उसका संजय व विक्की से झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों भाइयों ने दीपक की पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने संजय की हत्या कर दी थी। वहीं, संजय 2010 में न्यू उस्मानपुर में रविंद्र की हत्या के मामले में आरोपी था। संजय की हत्या के बाद विक्की की शिकायत पर ही दीपक, सुमित व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश की वजह से विक्की की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article