फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man beaten to death on suspicion of mobile theft

Noida News: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या

Sun, 04 Feb 2024 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death on suspicion of mobile theft
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, तीन ई-रिक्शा चालकों पर पिटाई का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा गैराज में तीन लड़कों ने किशन ठाकुर (27) को बुरी तरह पीटा। घर पहुंचने पर किशन की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पिटाई से मौत की बात सामने आई। इसके बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीत, सोनू और सुनील तीनों की पुलिस को तलाश है।

पुलिस के मुताबिक, किशन के साथ 17 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में मां सुशीला देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं। किशन बेरोजगार था। 30 जनवरी की रात को वह मां से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। देर रात को वह घर पहुंचा तो बुरी तरह जख्मी था। मां को उसने बताया कि वह न्यू अशोक नगर में ई-रिक्शा गैराज में गया था। वहां मोबाइल चोरी के शक में संजीत, सोनू और सुनील ने डंडों आदि से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह घर पहुंचा। देर रात को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 31 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने पिटाई से मौत की जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार को सुशीला देवी का बयान लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed