{"_id":"68ed22adcea1bdebdf097509","slug":"young-boy-cut-from-train-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77958-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेलवे फाटक पर बाइक फिसलने से ट्रेन से कटकर युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेलवे फाटक पर बाइक फिसलने से ट्रेन से कटकर युवक की माैत
विज्ञापन
- रेलवे फाटक के बंद बैरियर से निकल ट्रैक पर पहुंच गया युवक
- अंडरपास बनने के बाद भी ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे लोग
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई घटना, वीडियो वायरल
- नवंबर में होनी थी युवक की शादी, अधूरी रह गई परिजनों की हसरतें
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। अंडरपास बनने के बाद भी रेलवे फाटक को खुला छोड़ दिया गया था। रविवार को दतावली निवासी तुषार रेलवे फाटक से रेलवे लाइन पार करते समय बाइक खराब होने पर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी माैके पर ही माैत हो गई। अगले महीने नवंबर में युवक की शादी होने वाली थी।
बोड़ाकी रेलवे फाटक पर हुई रविवार की शाम की यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सोमवार को इसका वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा है। डीएफसीसी की रेलवे लाइनों को पार करने के बाद दिल्ली-हावडा रेलमार्ग की अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन को पार करने वाला था। इसी बीच उसकी बाइक फिसल कर ट्रैक पर गिर जाती है। युवक उसे उठाने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरती है। युवक बाइक छोड़कर भागने की कोशिश भी करता है लेकिन ट्रेन की चपेट में आ जाता है। पुलिस द्वारा सूचना देने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने करा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 12 अक्टूबर की शाम को पटना आनंद विहार स्पेशल ट्रेन जा रही थी। इसको निकालने के लिए रेलवे फाटक बंद कर रखा था। ग्रेटर नोएडा की तरफ से दतावली गांव निवासी तुषार बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। बोड़ाकी रेलवे फाटक ट्रेन आने को लेकर बंद था। बंद फाटक के नीचे से निकलकर बाइक सवार रेलवे लाइन पार करने लगा। जब युवक दोनों तरफ के फाटक के बीच पहुंचा तो दिल्ली की तरफ स्पेशल ट्रेन जा रही थी। संभावना है कि बाइक सवार ने ट्रेन को नजदीक आता देख ब्रेक लगाए और इससे बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से तुषार नीचे गिर गया। सूचना पर आरपीएफ भी पहुंच गई। आरपीएफ मामले की जांच में लगी।
विज्ञापन
नवंबर में शादी की चल रहीं थीं तैयारियां : मृतक युवक की नवंबर माह में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के कहने पर कोई विधिक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। परिजनों ने मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
बंद होता तो बच जाती तुषार की जिंदगी : स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद से वाहनों की आवाजाही रेलवे फाटक से बंद हो जानी चाहिए। रेलवे ने अभी तक इस रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद नहीं किया है। ऐसे में कभी-कभी वाहन यहां से सीधे रेलवे लाइन को पार कर जाते हैं। सोमवार को भी यही हुआ। रेलवे लाइन की शुरुआत में ही लगे फाटक के नीचे से बाइक निकालकर युवक लाइन क्रॉस कर रहा था। करीब आठ लाइन यहां से गुजरने की वजह से आने वाली ट्रेन का अंदाजा उसे नहीं लगा। जब तक ट्रेन के आने का पता चला, उसकी बाइक फिसल गई। युवक को बाइक छोड़ खुद को बचाने भागा लेकिन चपेट में आ गया। अगर फाटक को पक्की दीवार लगा बंद कर दिया जाता तो युवक बच जाता।

फोटो