फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yogi Adityanath meets Prime Minister Narendra Modi at Raj Bhavan

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

Sat, 20 Nov 2021 03:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 03:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन
Yogi Adityanath meets Prime Minister Narendra Modi at Raj Bhavan
सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए पीएम मोदी शुक्रवार की रात को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी एयरपोर्ट से रात्रि विश्राम के लिए सीधे राजभवन पहुंचे। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। मोदी ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


पीएम मोदी शनिवार को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री और दोनों गृह राज्य मंत्री कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। पीएम मोदी रविवार को सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


370 हटने के बाद 13 हजार करोड़ का निवेश
अमित शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद सकारात्मक बदलाव आए हैं। आजादी के बाद से 2019 तक जितना निवेश नहीं आया था, उससे अधिक निवेश बीते दो सालों में आया है। उन्होंने कहा कि बीते दो साल में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। सैलानियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार साल में जितने सैलानी नहीं आए, उससे अधिक इस वर्ष आए हैं। उन्होंने कहा कि जो थोड़ी बहुत घटनाओं हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए वहां की पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने काफी अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed