फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yogasan cham on 14may

Noida News: दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता 14 मई से

Tue, 06 May 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
yogasan cham on 14may
फोटो--
विज्ञापन

जिला योगासन स्पोर्ट्स की अगुवाई में होगा आयोजन
- सेक्टर-128 स्थित जेपी स्कूल करेगा मेजबानी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन कराने जा रहा हैं। इसकी मेजबानी सेक्टर-128 स्थित जेपी स्कूल को मिला है। यहां 14 और 15 मई को आयोजन होगा।

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अमर चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिसमेंट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर जैसे इवेंट्स शामिल होंगे। आयु वर्गों में मिनी सब जूनियर (अंडर-8: 5-7 वर्ष, अंडर-10: 8-9 वर्ष), सब जूनियर (अंडर-14: 10-13 वर्ष), जूनियर (अंडर-18: 14-17 वर्ष), सीनियर (अंडर-29: 18-28 वर्ष), और मास्टर्स (ए: 29-35 वर्ष, बी: 36-45 वर्ष, सी: 46-55 वर्ष) के खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक, बालिका, पुरुष और महिला सभी वर्गों में भाग प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। अमर चौहान ने सभी प्रशिक्षकों, अध्यापकों और जिला कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की कि वे अपने प्रतिभागियों की प्रविष्टियां 10 मई तक जमा करा दें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक शानदार अवसर है। आयोजन में प्रतिभागियों से उच्च स्तर के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जो जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed