फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YIDA will bring scheme of six types of plots and five types of shops

Noida News: छह तरह के प्लाॅट्स और पांच प्रकार की दुकानों की स्कीम लाएगी यीडा

Mon, 19 Aug 2024 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
YIDA will bring scheme of six types of plots and five types of shops
छह तरह के प्लाॅट्स और पांच प्रकार की दुकानों की स्कीम लाएगी यीडा
विज्ञापन

- 31.22 वर्गमीटर से लेकर 116.33 वर्गमीटर एरिया वाली दुकानें व 112 वर्गमीटर से लेकर 140 वर्गमीटर एरिया के प्लॉट्स हैं उपलब्ध
- ग्रेनो के सेक्टर 22डी में दुकानें तथा सेक्टर 22ए में कॉमर्शियल प्लॉट्स हैं उपलब्ध, ई-ऑक्शन के माध्यम से होगा आवंटन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में कॉमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने और उसे उन्नति की नई दिशा प्रदान करने के लिए यीडा ने कदम बढ़ा दिए हैं। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी तथा सेक्टर-22ए में कॉमर्शियल गतिविधियां बढ़ाने के लिए नई स्कीम लाई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से लायी गई यह स्कीम 5 प्रकार की दुकानों व 6 प्रकार के कमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त करेगी। दरअसल, यीडा की ओर से अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम समेत तमाम प्रकार की भू आवंटन स्कीमें लाई गई हैं, जिनको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मौजूदा स्कीम के तहत 31.22 स्क्वेयर मीटर से लेकर 116.33 स्क्वेयर मीटर सुपर एरिया वाली दुकानों व 112 स्क्वेयर मीटर से लेकर 140 स्क्वेयर मीटर सुपर एरिया के प्लॉट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।


6 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
स्कीम के अंतर्गत दुकानें एसआर-111 व एसआर-113 आर 31.22 स्क्वेयर मीटर एरिया की हैं और इनका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.19 करोड़ निर्धारित किया गया है। वहीं, एसआर-101 व एसआर-201 का कुल क्षेत्रफल 116.33 स्क्वेयर मीटर एरिया है, जिसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम क्रमशः 4.44 व 2.06 करोड़ रुपए रखा गया है। इसी प्रकार, एसआर-202 का क्षेत्रफल 105.4 स्क्वेयर मीटर है और इसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.87 करोड़ निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर, सेक्टर 22 ए में कमर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स की भी अलग-अलग केटेगरीज हैं। इनमें कमर्शियल फुटप्रिंट नंबर-5 व 7 के प्लॉट्स का सुपर एरिया 112 स्क्वेयर मीटर है और रिजर्व प्राइस पर इनका टोटल प्रीमियम 3.05 करोड़ निर्धारित है। वहीं, कॉमर्शियल फुटप्रिंट नंबर-10, 12 व 13 के प्लॉट्स का सुपर एरिया 124 वर्ग मीटर है, जबकि रिजर्व प्राइस पर इनका टोटल प्रीमियम अमाउंट 3.38 करोड़ निर्धारित किया गया है। सेक्टर 22 ए के ही कॉमर्शियल फुटप्रिंट नंबर 22 के प्लॉट का सुपर एरिया 140 वर्ग मीटर है और रिजर्व प्राइस पर इसका टोटल प्रीमियम अमाउंट 3.81 करोड़ निर्धारित है। इन सभी प्लॉट्स व दुकानों के लिए आवेदनकर्ता 6 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


शानदार कनेक्टिविटी और प्राइम लोकेशन बनाता है स्कीम को खास
इस स्कीम के बारे में यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सभी प्लॉट्स व दुकानों को ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। बैंकिंग पार्टनर की भूमिका आईसीआईसीआई बैंक निभा रहा है। सभी दुकानें व प्लॉट्स शानदार कनेक्टिविटी से जुड़े हैं और प्राइम लोकेशन पर बेस्ड हैं। प्लॉट्स व दुकानें नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क तथा डेडिकेटेड एमएसएमई-ऐपरल व टॉय पार्क की क्लोज प्रॉग्जिमिटी पर स्थित हैं। साथ ही, यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के कारण ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे के साथ भी इन्हें कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed