फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yellow fever vaccine will be available soon in GIMS, foreign travel will not be hindered

Noida News: जिम्स में जल्द मिलेगा येलो फीवर का टीका, विदेश यात्रा नहीं होगी बाधित

Fri, 12 Sep 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Yellow fever vaccine will be available soon in GIMS, foreign travel will not be hindered
ग्रेटर नोएडा। अब जिम्स में ही येलो फीवर का टीका मिलेगा। एक महीने में यह सुविधा शुरू हो सकती है। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि साउथ अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका देशों में जाने के लिए यात्रियों को येलो फीवर की वैक्सीन लगवाने के लिए अब दिल्ली नहीं जाना होगा। येलो फीवर गंभीर वायरल रोग है जोकि एडीज एजिप्टी प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलाता है। यह मुख्य रूप से अफ्रीका, मध्य और दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के जंगल व ग्रामीण इलाकों में पाया जाता है। इसका कोई विशिष्ट उपचार नहीं है लेकिन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध है जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विदेश जाने वाले लोगों के लिए येलो इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। भारत सरकार की तरफ से भी गाइडलाइन जारी की हुई है। जिम्स में यह सुविधा शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed