Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YEIDA to develop 33 km-long corridor leading to the airport

Noida News: एयरपोर्ट तक का 33 किमी लंबा कॉरिडोर संवारेगा यीडा

Wed, 18 Nov 2026 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
YEIDA to develop 33 km-long corridor leading to the airport
यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी सड़क का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर सुहाना बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) 33 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का सौंदर्यीकरण कराएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी 60 मीटर चौड़ी सड़क को लैंडस्केप कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आगणन तैयार कर लिया गया है और जल्द ही एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। यह सड़क गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास से शुरू होकर दयानतपुर होते हुए एयरपोर्ट तक जाती है। मार्ग प्रमुख सेक्टरों को जोड़ता है और आगे जेवर कट तक इसका विकास कार्य चल रहा है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसके सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है।


योजना के तहत सड़क के दोनों ओर हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और आकर्षक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। सेंट्रल वर्ज को भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह वाटर बॉडी, सांस्कृतिक कलाकृतियां, पैदल यात्रियों के लिए पाथवे, हरे-भरे लॉन, एंट्री प्लाजा और फ्लॉवर बेड बनाए जाएंगे। इससे यह मार्ग यमुना सिटी की पहचान के रूप में विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed