{"_id":"6a42996e6621c96b7300f90b","slug":"yeida-to-begin-work-on-the-master-plan-for-an-industrial-node-spanning-8000-acres-noida-news-c-23-1-lko1064-98750-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 8000 एकड़ में इंडस्टि्रयल नोड की महायोजना पर यीडा शुरू करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 8000 एकड़ में इंडस्टि्रयल नोड की महायोजना पर यीडा शुरू करेगा काम
विज्ञापन
8000 एकड़ में इंडस्ट्रियल नोड की महायोजना पर यीडा शुरू करेगा काम
- इसी सप्ताह अनुभवी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया हो सकती है शुरू
- रोड नेटवर्क भी विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर चुका प्राधिकरण
- टप्पल-बाजना सेंटर और यमुना सिटी फेज-1 के बीच मौजूद जमीन का हो सकेगा विकास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे के पास 8000 एकड़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल नोड की महायोजना पर यीडा अब काम शुरू करेगा। इसके लिए अनुभवी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो सकती है। करीब नौ महीने का समय महायोजना तैयार करने के लिए इस एजेंसी को दिया जा सकता है। इस टाउनशिप से यमुना सिटी फेज-1 और टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के बीच यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर मौजूद जमीन का भी औद्योगिक विकास हो सकेगा।
एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया ने बताया कि बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद यमुना प्राधिकरण ने अर्नस्ट एंड यंग-ईवाई कंपनी को आरएफपी दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा गया था। इन दस्तावेज का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया है। नियोजन विभाग और ईवाई इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर रहे हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह के सामने एक प्रजेंटेशन इसके लिए होना है। इसके बाद महायोजना तैयार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्राधिकरण की योजना के अनुसार 8000 एकड़ में इंडस्ट्रियल नोड विकसित करने के साथ ही यीडा ने एनएचएआई को खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे पर काम शुरू कराने के लिए पत्र भी लिखा है। एनएचएआई को अपनी कार्ययोजना में इसे शामिल करने के लिए आग्रह इस पत्र में किया गया है। मौजूदा पलवल से अलीगढ़ रोड(पूर्व में एसएच-22ए) को इसके लिए अपग्रेड करना होगा। एनएचएआई द्वारा जट्टारी और खैर में एक बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है। यमुना प्राधिकरण की 130 मीटर रोड को इस बाईपास से भविष्य में जोड़ा जाएगा जिससे अलीगढ़ की कनेक्टिविटी यमुना सिटी से बेहतर हो जाएगी। इससे डिफेंस कॉरिडोर भी सीधे एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
कार्गो हब भी इंडस्टि्रयल नोड से जुड़ेगा
अधिकारियों का कहना है कि कार्गो हब तक जाने के लिए एनएचएआई एक वीआईपी रोड बना रहा है। इस रोड को प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे तक बढ़ाए जाने पर सहमति भी पिछले दिनों आईआईडीसी दीपक कुमार के साथ नोएडा में रही एक बैठक में बन चुकी है। इससे 8000 एकड़ के इंडस्टि्रयल नोड तक रोड नेटवर्क बेहतर माल-ढुलाई के लिहाज से भी बेहतर हो जाएगा।