फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna's water level decreased by 1.05 meters in two days

Noida News: दो दिन में 1.05 मीटर घट गया यमुना का जलस्तर

Mon, 08 Sep 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level decreased by 1.05 meters in two days
- प्रशासन ने ली राहत, डूब क्षेत्र में अभी भी ठहरा हुआ है पानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दो दिन में जल स्तर 1.05 मीटर घट गया है। हालांकि डूब क्षेत्र में अभी पानी पूरी तरह से नहीं निकला है। लोग लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों को अभी लौटने की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि पानी उतरने और छिड़काव कराने के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को जलस्तर खतरे के निशान 200.60 मीटर तक पहुंच गया था। दो दिन तक जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर रहा। इस कारण यमुना का डूब क्षेत्र जलमग्न हो गया था। अब दो दिन से पानी कम हो रहा है। सोमवार की शाम छह बजे यमुना का जल स्तर 198.95 मीटर रहा।
विज्ञापन

वहीं पानी कम होने के साथ ही लोग अवैध फार्म हाउसों में जाने की तैयारी में लगे है। प्रशासन की ओर से किसी को डूब क्षेत्र में अंदर नहीं जाने देने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस निगरानी रख रही है। वहीं शरणालय में लोगों को भोजन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed