{"_id":"689df3fb2de3bb305f07d576","slug":"yamuna-flowing-near-danger-mark-in-delhi-noida-news-c-340-1-del1004-101164-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना
विज्ञापन
204.43 मीटर तक पहुंचा जलस्तर
240.50 मीटर है चेतावनी का स्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को पुराने रेलवे पुल पर 204.43 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी स्तर 204.50 मीटर के करीब है। ऐसे में दिल्ली सरकार की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि खतरे का निशान 205.3 मीटर है जबकि निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। जल स्तर में वृद्धि प्रमुख तौर पर भारी बारिश के कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वजीराबाद से हर घंटे लगभग 31,250 क्यूसेक व हथिनीकुंड बैराज से 25,126 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।