फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna City lacks pollution control measures, AQI reaches 320

Noida News: यमुना सिटी में प्रदूषण रोकथाम के इंतजाम नदारद, एक्यूआई पहुंचा 320

Sun, 16 Nov 2025 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Yamuna City lacks pollution control measures, AQI reaches 320
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। यमुना सिटी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन की ओर से इसके रोकथाम के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। कूड़े-कचरे में आग लगाने से बढ़ रहे क्षेत्र में प्रदूषण के रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार को यमुना सिटी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 320 रिकाॅर्ड किया गया। इससे सांस की बीमारियां, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। निर्माण कार्यों के दौरान पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण के लिए कवरिंग नहीं होने से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में वाहनों के दबाव बढ़ने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है। सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर धूल की मोटी परत जम गई है। ब्यूरो
कब कितना रहा क्षेत्र में एक्यूआई
13 नवंबर-321

14 नवंबर-404
15 नवंबर-334
16 नवंबर-320
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed