फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna authority to increase compensation

बढ़ेगा मुआवजा, 50 हजार किसानों को यीडा देगा दिवाली का तोहफा

Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yamuna authority to increase compensation
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने यीडा सिटी एरिया के अंतर्गत आने वाले गौतमबुद्ध नगर के किसानों को दिवाली का बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण करीब पांच वर्ष बाद मुआवजे की दर बढ़ाने जा रहा है। मौखिक सहमति बन जाने के बाद यीडा ने प्रस्ताव बनाकर औद्योगिक विकास आयुक्त को भेज दिया है। सहमति मिल जाती है तो एक नवंबर से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत पांच जिले गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा व हाथरस आते हैं। फिलहाल गौतमबुद्ध नगर के एरिया के किसानों से जमीन लेकर विकसित किया जा रहा है। इस जिले में कुल 96 गांव हैं, जिनकी जमीन ली जा रही है। विभिन्न परियोजनाओं के लिए अभी करीब 50 हजार किसानों की जमीन अधिगृहित की जानी है। अब तक 29 गांवों में आंशिक रूप से जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इनके अलावा 67 गांव ऐसे हैं, जिनकी जमीन ली जानी है। यहां कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। मसलन, नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे-तीसरे चरण के लिए करीब 10 गांवों की जमीन और अधिगृहित होनी है। इसके अलावा सेक्टर 8, 9, 30, 31 को लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने के लिए जमीन की दरकार है। वहीं औद्योगिक सेक्टर 29, 32, 33 के लिए भी जमीन चाहिए। मेडिकल डिवाइस पार्क भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के लिए जमीन किसानों से ली जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए जमीन का मुआवजा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल यमुना प्राधिकरण में मौजूदा मुआवजे की दर 1827 रुपये प्रति वर्गमीटर और 7 फीसदी भूखंड है। अब इसे 2000 रुपये प्रति वर्गमीटर और 7 फीसदी आवासीय भूखंड करने का प्रस्ताव है। अगर कोई किसान आवासीय भूखंड के बजाय पैसा लेना चाह रहा तो उसे 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर मुआवजा मिलेगा। नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण के लिए जमीन इसी दर से ली गई है। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुआवजे की दर बढ़ाने का प्रस्ताव यीडा को दिया था, जिसके आधार पर यीडा सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह मुआवजा बढ़ाने को तैयार हो गए। औद्योगिक विकास आयुक्त से मौखिक रूप से सहमति लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलते ही एक नवंबर से इसे लागू कर दिया जाएगा। यहां के किसानों को बड़ी सौगात मिल जाएगी। बढ़ी हुई दर से जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसका फायदा क्षेत्र के किसानों को भी मिलना चाहिए। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर मुआवजा दर बढ़ाने पर विचार हो रहा है। प्रस्ताव आईडीसी को भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यीडा

ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे के लिए 4000 रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक रेट दिया गया। जबकि ग्रेटर नोएडा में किसानों को 3500 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया गया। नोएडा एयरपोर्ट के लिए 2300 रुपये की दर से किसानों को मुआवजा मिला है। ऐसे में बाकी किसानों का मुआवजा भी बढ़ना चाहिए। इसी के चलते प्रस्ताव दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि यमुना प्राधिकरण इसे जल्द लागू कर देगी।- धीरेंद्र सिंह, जेवर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed