Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority office will open in Mathura from today

Noida News: आज से मथुरा में भी खुल जाएगा यमुना प्राधिकरण का दफ्तर

Mon, 23 Jun 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority office will open in Mathura from today
मथुरा सेंटर के लिए उपयोगी। ----------------------
विज्ञापन

-बृज विकास परिषद क्षेत्र में गीता शोध संस्थान के दो तल पर होगा यह दफ्तर
-एसीईओ व अन्य अधिकारी बैठेंगे, हेरिटेज सिटी परियोजना को मिलेगी जमीन
माई सिटी रिपोर्टर,
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी और मथुरा के बीच लंबे समय से प्रस्तावित राया हेरिटेज सिटी परियोजना की उम्मीदों को अब जमीन मिलेगी। इसके लिए मंगलवार से यमुना प्राधिकरण मथुरा में अपना नया दफ्तर खोलने जा रहा है। यह दफ्तर ब्रज विकास परिषद क्षेत्र में गीता शोध संस्थान के दो तल पर होगा। इस दफ्तर से हेरिटेज सिटी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्राधिकरण आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

परियोजना के लिए प्राधिकरण सीधे किसानों से जमीन लेगा। पहले चरण में 200 एकड़ जमीन का लक्ष्य है, जिसमें से 137 एकड़ जमीन के लिए किसानों की सहमति मिल चुकी है। अब बाकी की सहमति व जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। नया दफ्तर शुरू होने के मौके पर प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे। यमुना प्राधिकरण की आगे की तैयारी राया हैरिटेज सिटी को स्थापित करने के लिए जुलाई में आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 735 एकड़ में हेरिटेज सिटी स्थापित करने की योजना है। इसका पहला चरण 200 एकड़ का है, फिर दूसरा और तीसरा चरण आएगा। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार हो चुकी है। शामिल क्षेत्र में 12 गांव आ रहे हैं, जिसमें से अभी पिपरौली खादर और जहांगीर पुर खादर की जमीन खरीदी जा रही है। डीपीआर में तीनों चरण के के लिए 3-3 साल का समय व 1220 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया गया है।
----------------
हाट बाजार से लेकर अन्य सुविधाएं होंगी
परियोजना में हाट बाजार, लाइट साउंड शो, आश्रम, घाट, हस्तशिल्प बाजार, लेक , मथुरा कला तथा संस्कृति, योगा सेंटर, पार्क, मेडिटेशन हॉल, धर्मशाला, चिकित्सालय आदि होंगे। थीम बेस्ट हेरिटेज सेंटर को 350 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमे एक योगा वेलनेस सेंटर होगा जो 103 एकड़ में बनाया जाएगा। ग्रीन पार्क 97 एकड़ में तैयार होगा। टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी को 46 एकड़ में बनाया जाएगा। कन्वेंशन सेंटर 42 एकड़ में होगा। इसके साथ ही आयुर्वेद चिकित्सालय 35 एकड़ तथा स्टार होटल 26 एकड़ में तैयार होगा। करीब 19 एकड़ में होटल भी बनेगा। यहां बेसहारा लोगों के लिए एक 10 एकड़ में हेरिटेज सेंटर भी बनाया जाएगा। यहां एक सर्विस अपार्टमेंट भी होगा, जो करीब 6 एकड़ में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed