फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yaatra

धार्मिक यात्रा

Wed, 18 Aug 2021 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
yaatra
नूंह। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सोमवार को निकाली गई धार्मिक यात्रा का स्वागत करने पर मालब में मेडिकल स्टोर संचालक को समुदाय विशेष के लोगों ने गाली देकर जान से मारने और गांव में नहीं रहने की धमकी दी है। मालब निवासी राजपाल पुत्र रूपचंद ने इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह रोज की तरह मालब गांव के बाजार में अपनी मेडिकल स्टोर की दुकान पर था। मंगलवार की शाम के करीब 6 बजे गांव मालब का ही इकबाल पुत्र अयुब दुकान पर आया और बिना किसी कारण के उससे गाली गलौच करने लगा। साथ ही जान से मारने और गांव में नहीं रहने की धमकी दी। उक्त पीड़ित ने सारी घटना को अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। यह मामला गांव के सरपंच के संज्ञान में भी लाया गया। पीड़ित ने आकेड़ा पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजपाल ने बताया कि जब भी वह गांव में किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं तो उन्हें किसी ना किसी प्रकार से विरोध का सामना करना पड़ता है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपी आए दिन बाजार के अन्य लोगों को भी धर्म के नाम पर परेशान करता रहता है। साथ ही उसने अन्य लोगों को भी धमकी दी है कि जिसने भी जय श्री राम का नारा लगाया है उसे देखा जाएगा। वहीं इस बारे आकेड़ा चौकी प्रभारी बलवीर ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है। मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

झूठी अफवाह फैलाने पर एसपी को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थल को तोड़ने का आरोप कई भाजपा नेताओं पर लगाया जा रहा है। ऐसे में नूंह भाजपा के पूर्व मंडला अध्यक्ष डॉ. सुरेश बघेल, चौधरी बुधराम रेहना व पूर्व पार्षद संजय मनोचा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि धार्मिक स्थल को तोड़ने का उनके ऊपर इनसो के जिला प्रधान साकिर सालाहेड़ी, तारिक हुसैन एडवोकेट जोगीपुर, आरिफ सतपुतियाका, नेहा मांडीखेड़ा व मोहम्मद अफसर ने झूठा आरोप लगाया है। संदेशों में कहा जा रहा है कि उन्होंने ही धार्मिक स्थल को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह नल्हेश्वर पूजा करने गए थे। इसी दौरान धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों के साथ उन्होंने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए। उक्त लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर धार्मिक स्थल को तोड़ने का झूठा आरोप लगाया। यह उनकी छवि को खराब करने के लिए किया गया है। इस मामले में पुलिस कप्तान से उचित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। पुलिस कप्तान ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि झूठा प्रचार प्रसार करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed