फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wounded miscreant enters hospital fall ceiling, caught 6 hours later

अस्पताल की फॉल सीलिंग में घुसा रहा घायल बदमाश, 6 घंटे बाद दबोचा

Wed, 17 Feb 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wounded miscreant enters hospital fall ceiling, caught 6 hours later
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विजय ।
नोएडा। गुलिस्तानपुर से साढ़े चार साल के मासूम रितिक को अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश विजय मंगलवार सुबह जिला अस्पताल फरार हो गया। शौचालय की जाली तोड़कर फरार बदमाश अस्पताल के फॉल सीलिंग में घुस गया। फरारी की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। नोएडा और सेंट्रल नोएडा जोन के पुलिसकर्मियों ने करीब तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब छह घंटे बाद शाम को हड्डी रोग वार्ड में बने वॉश बेसिन के पास से बदमाश पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

24 जनवरी को मासूम को अगवा कर हत्या में फ रार चल रहे कन्नौज निवासी विजय को सोमवार रात को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। उसकी निगरानी के लिए एक सब इंस्पेक्टर और 2 सिपाही तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसका एक्सरे कराया गया था। सुबह करीब 10 बजे विजय ने पुलिसकर्मियों से शौचालय जाने की बात कही। शौचालय से काफ ी देर तक विजय के बाहर नहीं निकलने पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से आवाज नहीं आई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। तब तक बदमाश विजय शौचालय की अंदर लगे जाली को तोड़कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

बदमाश जाली तोड़ने के बाद बरामदे की दीवार के सहारे अस्पताल के प्रथम तल पर बने बिजली के कंट्रोल रूम में पहुंच गया। वहां छत पर लगी फ ॉल सीलिंग के अंदर घुस गया और काफ ी देर तक फ ॉल सीलिंग के अंदर ही चलता रहा। फॉल सीलिंग से बाहर निकलकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। हड्डी रोग वार्ड के पास उसके वजन से फ ॉल सीलिंग अचानक टूटकर गिर गई। उसका एक पैर नीचे लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों ने उसका पैर लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही बदमाश वहां से भी फरार हो चुका था। पुलिस ने गहनता से सर्च अभियान चलाया और करीब 4 बजे बदमाश विजय को धर दबोचा। वह हड्डी रोग वार्ड में बने वॉश बेसिन के नीचे दरवाजे के पीछे छिपा बैठा था।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपहरण और हत्या के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया बदमाश विजय चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया था। करीब 6 घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी को जिला अस्पताल से दबोच लिया गया। - इलामारन जीए, एडीसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed