फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worn out panel boxes and damaged poles are inviting accidents

Noida News: सेक्टर 82 पॉकेट 7 में जर्जर पैनल बॉक्स व गले पोल दे रहे हादसों को दावत

Wed, 30 Jul 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Worn out panel boxes and damaged poles are inviting accidents
फोटो है
विज्ञापन

-ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में खत्म नहीं हो रहीं विद्युत संबंधी समस्याएं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में विद्युत संबंधी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं। यहां पर बिजली व्यवस्था जर्जर है इस वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सेक्टर की आरडब्ल्यूए का आरोप है कि इस संबंध में हम शिकायत करके थक चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शायद संबंधित अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि एमडी से लेकर मुख्य अभियंता, एसडीओ को कई बार पत्र देकर समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से समाधान नहीं हुआ है। अभी ज्यादातर ब्लॉक में जर्जर मीटर पैनल बॉक्स नहीं बदले गए हैं और नीचे से गले हुए पोल को भी बदला नहीं गया है। इसके अलावा कुछ पार्कों में बिजली के पैनल पूरी तरह से खुले हुए हैं जिन्हें बदलने की आवश्यकता है। बारिश के मौसम में खुले पैनल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर के पास नए चेंज ओवर लगाए गए हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह खुले हुए हैं। बिजली की मोटी केबल कई जगह अभी भी खुली पड़ी है जिसको अंडरग्राउंड करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही बंद हो गया। 16 ब्लॉक में केबल खराब हुई तो उसे आने जाने वाले रास्ते में खुला डाल दिया गया। एक दिन उसमें स्पार्किंग हुई और वह जल गई इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उसे ही टेप लगाकर डाल दिया जो कि बेहद खतरनाक है। पानी बरसने पर वह केबल डूब जाती है जिससे हादसा हो सकता है। कुछ समय पहले ही विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पॉकेट का दौरा किया था और अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed