फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World Environment Day Greater Noida residents took an oath to keep city green by planting trees

World Environment Day: सेक्टर से लेकर सोसाइटी और स्कूलों में लगे पौधे, शहर को हरा भरा रखने की ली शपथ

Thu, 05 Jun 2025 05:50 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

World Environment Day 2025 : हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। ताकि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। ग्रेटर नोएडा में पौधे लगाकर शहर को हरा भरा रखने की जिम्मेदारों ने शपथ ली। 

विज्ञापन
World Environment Day Greater Noida residents took an oath to keep city green by planting trees
विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सेक्टर, सोसाइटी और स्कूल कॉलेज से लेकर अन्य स्थानों पर लोगों ने पौधे लगाकर शहर को हरा भरा रखने की शपथ ली। ग्रेटर नोएडा स्थित एसकेए मेट्रो विले सोसाइटी में बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। आर्या तिवारी, सौम्या शुक्ला, ध्युति गुप्ता, भूमि शर्मा, निधि सिंह, ऐलिन, अक्षरा मल्ल, संस्कृति साहू, रुद्राक्ष, सायशा धीमान, खुशी राजपूत, आयत सिंह ने संदेश दिया कि पौधों को बचाने के लिए कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


प्रदूषण के खिलाफ और पर्यावरण स्वच्छता के लिए संदेश दिया। इस मौके पर एओए अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष ने कहा की समय-समय पर सोसाइटी के अंदर और बाहर छोटे-बड़े पेड़ लगाते रहेंगे। राधा स्काई गार्डन सोसायटी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर तुलसी, शतावरी, करी पत्ता, एलोवेरा, मिंट व अजवाइन आदि का पौधरोपण किया गया। सूरजपुर वेटलैंड में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस पहल के तहत हॉन्डा चौक से गोलचक्कर तक फैले ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईको फ्रेंड ग्रुप की ओर से प्राधिकरण पार्क पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कासा ग्रीन्स एक सोसाइटी के सचिव महेश यादव के साथ अन्य लोगों ने पौधे लगाएं। एसडीएस एनआरआई रेजिडेंसी सोसाइटी में भी पौधारोपण किया गया। जिसमे पीपल, आम, अर्जुन आदि पौधे लगाए गए। इस मौके पर एओए अध्यक्ष अजय भान शर्मा, एसके निगम, कुलदीप भाटी के साथ अन्य लोगों ने पौधों की रक्षा करने की शपथ ली।

निंबस रियल्टी ने सेतु फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण किया। निंबस ग्रुप के सीईओ साहिल अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारी जिम्मेदारी है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


स्कूलों में छात्रों ने लगाएं पौधे
परिषदीय स्कूलों में भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में इको क्लब का मिशन लाइफ के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद, ऋतु रतन, प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव, अर्चना पांडेय और बच्चों ने पौधे लगाएं। छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ सेल्फी ली। आईटीएस कॉलेज में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संकल्प संस्था ने चार टीमें गठित कर क्षेत्र के रसूलपुर, रूपवास, सादोपुर व जौनसमाना गांवों में पौधारोपण किया।



छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूक करते हुए उनको पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित किया। संस्था के संस्थापक भूपेन्द्र नागर ने कहा कि हमें पेड़ को बचाना होगा। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में भी पौधारोपण किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी पौधारोपण किया गया। प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में नन्हे बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। उन्हें पौधे लगाकर उन्हें पानी देने व उनकी सेवा करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed