फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World blood donors day Amar Ujala Foundation organises camps in many places of country

विश्व रक्तदाता दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में पहुंचे महादानी, लोगों को हुआ गर्व का अहसास

Mon, 14 Jun 2021 05:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Jun 2021 05:49 PM IST
सार

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने देश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तदान को लेकर लोगों में भी जागरूकता देखने को मिली। सुबह से ही शिविरों में दानकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

डॉक्टर बताते हैं कि एक यूनिट रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और सीआरबीसी (चिकन रेड ब्लड सेल) बनते हैं। प्लाज्मा का उपयोग जले हुए मरीज और प्रसूताओं के इलाज में किया जाता है।

प्लेटलेट्स का डेंगू, वायरल फीवर, सेप्टीसीमिया और मलेरिया के मरीजों के उपयोग में इस्तेमाल होता है। एनमिक और थेलेसीमिया के मरीजों के इलाज में सीआरबीसी की जरूरत पड़ती है। आपको बता रहे हैं रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला की तरफ से कहां कहां लगाए गए शिविर-
 

विज्ञापन
World blood donors day Amar Ujala Foundation organises camps in many places of country
अमर उजाला के रक्तदान शिविरों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शिविर का आयोजन

विज्ञापन

फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया। प्रत्येक रक्तदाता फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित होंगे। यह रक्त गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आएगा।  

मैनपुरी में लोगों ने खूब किया रक्तदान
मैनपुरी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लगातार रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एटा में जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को एटा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले शिविर में 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

World blood donors day Amar Ujala Foundation organises camps in many places of country
रक्तदान करने पहुंच रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मेडिकल अस्पताल मे शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल अस्पताल में प्रधानाचार्या डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने आज सुबह नौ बजे अमर उजाला रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानाचार्या ने भी रक्तदान किया। वहीं इस दौरान डॉ. अनिल चौधरी ने भी रक्तदान किया। खास बात यह है कि वे पिछले 40 साल से रक्तदान करते आ रहे हैं। इसके अलावा मेडिकल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल ने भी रक्तदान किया।

देहरादून में दो रक्तदान शिविर में हो रहा महादान
देहरादून में दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। आईएमए ब्लड बैंक, श्री महंत इंद्रेश ब्लड बैंक और सेवा फाउंडेशन अमर उजाला के साथ मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। 

गोरखपुर में सभी रक्तदाता को मिल रहा प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर में आज अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया है। यहां सुबह 10 बजे से रक्तदान शुरू हो गया। जो दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसमें 18 से 65 साल के आयुवर्ग के लोग महादान कर रहे हैं। हर रक्तदाता को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed