फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers protested by wearing black armbands, accusing the management of stalling the settlement.

Noida News: श्रमिकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध, प्रबंधन पर समझौता टालने का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Workers protested by wearing black armbands, accusing the management of stalling the settlement.
ग्रेटर नोएडा के अनमोल इंडस्ट्रीज के बाहर अपनी मांगो को लेकर काली पट्टी बांधकर सीटू के बैनरतले प
फोटो
विज्ञापन

-सीटू से संबद्ध यूनियन बोली- मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी, पुलिस की कार्रवाई पर भी जताई नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों ने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कंपनी के मुख्य द्वार पर विरोध सभा आयोजित की। इस दौरान श्रमिकों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया। उन्होंने प्रबंधन पर लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कंपनी गेट पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू जिला अध्यक्ष एवं अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लाईज यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, मंत्री मनोज वैश्य, कोषाध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर सम्मानजनक समझौता होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के महामंत्री एवं सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया, यूनियन ने 31 दिसंबर 2025 को प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला। आरोप लगाया कि अप्रैल 2026 से लागू महंगाई भत्ते का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। प्रबंधन ध्यान भटकाने के लिए अर्धकुशल कर्मचारियों से कार्य करा रहा है। इससे उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम विभाग प्रभावी भूमिका नहीं निभा रहा है। पुलिस कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बना रही है। रविवार रात यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के घर पर दादरी पुलिस ने दबिश दी। यूनियन ने इसे ट्रेड यूनियन गतिविधियों में अनुचित हस्तक्षेप बताते हुए इसकी निंदा की और चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed