फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers and poor will get enough food for 10 rupees

श्रमिकों और गरीबों को 10 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Workers and poor will get enough food for 10 rupees
नूंह। जिला मुख्यालय के नूंह शहर में बाईपास के समीप दिल्ली अलवर मार्ग पर अंतोदय आहार योजना के तहत कैंटीन की शुरूआत की गई है। जहां पर क्षेत्र के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और अन्य सभी गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए 10 रुपये में खाने की थाली मुहैया कराई जाएगी। इस कैंटीन पर प्रारंभ में प्रतिदिन 200 मजदूरों को खाने की थाली मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

कैंटीन खुलने का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे का रखा गया है। इस अवधि में यहां पर आकर कोई भी मजदूर 10 में भरपेट भोजन कर सकता है। इसकी शुरूआत पूर्व में प्रदेश के गुरुग्राम, यमुनागर व रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में पहले ही की गई है लेकिन नूंह जिले में इसकी शुरूआत एक फरवरी से हुई है। यह प्रदेश के श्रम विभाग मंत्री अनूप धानक के आदेश पर जिले में की गई है। जिसमें हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा मजदूरों को भोजन की सुविधा दी जाएगी। नूंह कैंटीन में मजदूरों के लिए खाना बनाने के लिए कृष्णा स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को जिम्मेदारी दी है। जिसमें अभी प्रतिदिन 70 से 80 मजदूर 10 रुपये में भरपेट भोजन कर रहे हैं। इस बारे में हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा जिले के मजदूरों के लिए यह सस्ते व बेहतर खाने की व्यवस्था की है इससे आने वाले समय में गरीबों व मजदूरों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार का प्रथम प्रयास, निर्माण श्रमिकों का हो चहुंमुखी विकास के नारे को सार्थक कर रही है। जिससे मजदूरों को मजदूरों को सस्ती दरों पर भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed