{"_id":"6a2d66debeb16e390a00bcde","slug":"worker-dies-after-falling-from-the-third-floor-of-a-building-under-construction-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97346-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
साकीपुर गांव में शटरिंग कार्य के दौरान हुआ हादसा
बिहार निवासी श्रमिक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। साकीपुर गांव में निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे श्रमिक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 जून को गांव साकीपुर में निर्माणाधीन भवन पर शटरिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहम्मद असलम (30) निवासी मधेपुरा, बिहार जो वर्तमान में नवादा गांव में रहकर मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसका पैर फिसल गया, जिससे वह भवन की तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों और लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वह निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का कार्य कर रहा था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मधेपुरा बिहार ले गए। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।