{"_id":"68b9b5b27b2dba6ebb031e83","slug":"work-on-greenfield-expressway-slowed-down-due-to-rain-and-floods-noida-news-c-23-1-lko1064-74064-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बारिश और बाढ़ के कारण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम हुआ धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बारिश और बाढ़ के कारण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम हुआ धीमा
विज्ञापन
बाढ़ का पानी रुकने के बाद नदी के पुल पर गर्डर डालने की प्रक्रिया होगी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फरीदाबाद के सेक्टर-65 को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य बारिश और बाढ़ के कारण बाधित हो रहा है। बाढ़ आने से यमुना नदी पर बन रहे पुल में गर्डर डालने का कार्य रोक दिया गया है। वहीं, बारिश के कारण भी एक्सप्रेसवे के दूसरे फेज का कार्य धीमा पड़ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का दावा है कि अब तक लगभग 53 प्रतिशत एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य 20 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाना है। वहीं, इस हवाई अड्डे को फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कार्य में बारिश और बाढ़ बाधा बना रही है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पहले फेज में नोएडा हवाई अड्डे से पांच किलोमीटर तक एक्सप्रेसवे का कार्य जून तक पूरा कर लिया गया था। पहले फेज में ही नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए 1.8 किलोमीटर तक यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया गया था। यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक रोटरी बनाकर इसे जोड़ा गया था। इस दौरान नितिन गडकरी ने भी जुलाई में यहां पौधरोपण किया था। इसके अलावा 3.2 किलोमीटर की आगे एक्सप्रेस-वे को भी बना लिया गया था।
जुलाई के बाद से दूसरे फेज में लगभग 12 किलोमीटर का कार्य किया जा रहा है। इसमें यमुना पर पुल बनाने का कार्य बेहद तेजी से चल रहा था। हरियाणा क्षेत्र में लगभग 700 मीटर के पुल पर पिलर्स बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया था। इसके साथ ही पिलर्स पर यू कैप और गर्डर रखने का कार्य तेजी से चल रहा था। इधर मानसून में यमुना नदी में पानी बढ़ने से लगभग एक माह से नदी पर कार्य रोक दिया गया था। एनएचएआई की ओर से अन्य स्थानों पर पिलर्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, बारिश के कारण भी एक्सप्रेस-वे के कार्य में बाधा आ रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बावजूद फरीदाबाद में सेक्टर-65 के निकट समेत कुछ साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि एक्सप्रेस-वे को तय समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
आठ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुल 30.4 किलोमीटर का छह लेन का बनाया जा रहा है। इसमें से करीब 23.1 किलोमीटर हरियाणा क्षेत्र में बनेगा। वहीं, 7.3 किलोमीटर क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर में बनाया जाना है। फरीदाबाद के मोहना गांव से यह एक्सप्रेस-वे 8 किलोमीटर तक एलिवेटेड बनाया जाना है। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट से भी करीब तीन किलोमीटर तक यह एलिवेटेड बनाया जा चुका है।