{"_id":"5d5c33e28ebc3e6c7311ec02","slug":"work-hard-for-saksham-scheme-mewat-news-noi45615326","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नूंह जिला उपायुक्त ने सभी खंडों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नूंह जिला उपायुक्त ने सभी खंडों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों को किया प्रोत्साहित
Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नूंह जिले के उपायुक्त पंकज
- फोटो : social media
गुरुग्राम के नूंह जिले के उपायुक्त पंकज ने मंगलवार को जिला सचिवालय में शिक्षा विभाग के सक्षम कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तावडू व नूंह खंड को सक्षम बनाने वाले अध्यापक व अधिकारियों की टीम बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने पूरी लगन व मेहनत से यह काम किया है। अन्य खंडों के शिक्षक भी अपने खंड को सक्षम बनाने के लिए पूरी मेहनत से बच्चों को अभ्यास करवाने का काम तेजी से पूरा करें ताकि इस बार पूरा जिला सक्षम हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों को सक्षम सम्मान मिला है उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दूसरे विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षक भी इनसे प्रेरणा लें और सब पूरी तरह से एकजुट होकर सक्षम को एक मिशन मानकर जी-जान से जुट जाएं, ताकि मेहनत के परिणाम से नूंह सक्षम जिला बन जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि तावडू व नूंह खंड को सक्षम बनाने के लिए बहुत अच्छी रणनीति पर काम किया गया, सभी का पूरा ध्यान इस बात पर था कि कक्षा में शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का स्तर कैसे सुधारा जाए। इसे लेकर अलग शैली से काम शुरू हुआ और जिले के दोनों खंडों को सक्षम बनाने में सफलता मिली।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रनीत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, नूंह खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद, अनूप जाखड़ सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।