फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women's public outrage march

Noida News: भाजपा ने महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

Tue, 28 Apr 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Women's public outrage march
नोएडा से फोटो
विज्ञापन

दादरी/नोएडा (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी ने बादलपुर मंडल के छपरौला गांव में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण का विरोध किया है, जबकि भाजपा सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर, पूर्व महामंत्री राहुल त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-116 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह, विशिष्ट अतिथि बिमला बॉथम और सुषमा सिंह ने शिरकत की। बबीता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में महिलाओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed