फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women police officers organized Chaupals to make half the population aware.

Noida News: आधी आबादी को जागरूक करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने लगाईं चौपालें

Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women police officers organized Chaupals to make half the population aware.
संभल। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिले के सभी थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपालें लगाईं। इसके तहत महिलाओं को बताया जा रहा है कि उनके अधिकार क्या हैं और वह अपने अधिकार के लिए कहां मदद पा सकती हैं। पुलिस द्वारा जरूरी नंबर भी दिए जा रहे हैं। ताकि उन्हें तत्काल मदद मिल सके। बृहस्पतिवार को टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल, धार्मिक स्थलों पर भ्रमण किया गया। इन टीमों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस की मदद पाने के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में जानकारी दी और पंफ्लेट देकर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी थानों से टीमें अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित करती हैं और पुलिस विभाग से संबंधित जरूरी नंबर उपलब्ध कराए जाते हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed