{"_id":"6b09b1f92e0297a8d4047611","slug":"women-engaged-in-farming-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-13015-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेती कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेती कर रहीं महिलाएं
Fri, 27 Nov 2026 10:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के गांवों में महिलाएं खेती-किसानी में पुरुषों के साथ बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। भुन्नातगा की सुष्मिता, रबूपुरा की सरोजनी, उटरावली की कोमल और म्याना की कंचन घर का काम निपटाकर खेतों में पहुंचती हैं। वे बुवाई, निराई-गुड़ाई, कटाई और फसलों की देखभाल के साथ पशुपालन में भी सहयोग करती हैं। किसान राकेश भाटी के अनुसार, महिलाओं की मेहनत परिवार की आजीविका का अहम आधार है, लेकिन उन्हें इसका उचित सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
