फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   women dead in car accident, 2 injured

कार पलटने से महिला की मौत, तीन घायल

Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
women dead in car accident, 2 injured
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत, 2 घायल
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव कलदा के सामने सोमवार रात टायर फटने से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी मदन गोपाल, पत्नी पुष्पा रानी और बेटे गोपाल के साथ कार चलाकर मथुरा से लौट रहे थे। गांव कलदा के सामने रात तीन बजे अचानक उनकी कार का टायर फट गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीखपुकार सुनकर राहगीर और गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर नगर के अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पुष्पा रानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed