फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women changing kismat by making tulsi garlands

Noida News: तुलसी की माला बनाकर किस्मत बदल रहीं महिलाएं

Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Women changing kismat by making tulsi garlands
ग्रामीण अंचल में स्वरोजगार का नया अध्याय लिख रहीं महिलाएं अब तुलसी की माला बनाकर अपनी किस्मत बदलने की कोशिश कर रही हैं। सादाबाद ब्लॉक के गांव मड़नई में मां खैरे वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं करीब 12 महिलाएं न सिर्फ तुलसी की खेती कर रही हैं, बल्कि उसकी लकड़ी से माला बनाकर उसे वृंदावन, मथुरा और आगरा तक आपूर्ति भी कर रही हैं।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने बताया कि तुलसी की खेती के लिए ग्राम पंचायत की भूमि पर छोटे-छोटे प्लॉट तैयार किए गए हैं, जिनकी नियमित देखभाल की जाती है। तुलसी के पौधे तैयार होने के बाद उनकी लकड़ी काटी जाती है और फिर हाथ से उसे छीलकर, चमकाकर व पिरोकर सुंदर माला बनाई जाती है।
विज्ञापन

एक महिला औसतन दिनभर में 150 से 200 मालाएं तैयार कर लेती है। वृंदावन और मथुरा के धार्मिक प्रतिष्ठानों में इन मालाओं की काफी मांग रहती है। समूह की महिलाओं के अनुसार साल भर में इनकी बिक्री से करीब 14 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है। इससे न केवल महिलाओं को रोजगार मिला है, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रेमनाथ यादव ने बताया कि अब इन महिलाओं की योजना है कि वे तुलसी से अगरबत्ती और औषधीय उत्पाद भी तैयार करें, ताकि कमाई के और साधन बढ़ सकें। गांव मड़नई की ये महिलाएं अब अन्य गांवों की महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

पहले हम घर तक सीमित थीं, लेकिन अब तुलसी की माला बनाकर हम लोग आर्थिक रूप से सक्षम हो चुकी हैं। सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत मिले प्रशिक्षण से हमें यह काम शुरू करने का हौसला मिला।

-सीमा देवी, समूह की सदस्य

हमारी कोशिश है कि अपने समूह को बढ़ाया जाए, ताकि आमदनी अधिक हो। हमने पिछले दो सालों में काम को काफी आगे बढ़ाया है। शुरुआत में हमारा समूह दो से तीन लाख रुपये ही कमा पाता था, लेकिन अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
-ममता देवी, समूह की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed