फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's anticipatory bail plea disposed of as no FIR was registered.

Noida News: एफआईआर दर्ज न होने पर महिला की अग्रिम जमानत याचिका निस्तारित

Sun, 14 Jun 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Woman's anticipatory bail plea disposed of as no FIR was registered.
एफआईआर दर्ज न होने पर महिला की अग्रिम जमानत याचिका निस्तारित
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने महिला द्वारा दाखिल प्रथम अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को असमय प्रस्तुत मानते हुए निस्तारित कर दिया। अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि जब तक किसी व्यक्ति के विरुद्ध विधिवत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज नहीं होती और गिरफ्तारी की वास्तविक और निकटवर्ती आशंका के पर्याप्त आधार उपलब्ध नहीं होते, तब तक अग्रिम जमानत याचिका पर गुण-दोष के आधार पर विचार करना उचित नहीं है। अदालत में प्रस्तुत याचिका में नेहा श्रीवास्तव ने दावा किया था कि उनके खिलाफ थाना फेज-3 क्षेत्र में एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा झूठी और मनगढ़ंत शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस लगातार उनके घर के आसपास मौजूद रही और उन्हें तथा उनके परिवार को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की कथित घेराबंदी के कारण वह अपने घर नहीं जा पा रही हैं और इससे उनके वृद्ध ससुर के इलाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता है। शिकायतकर्ता के साथ किसी प्रकार का फर्जी दस्तावेज तैयार नहीं किया है, न ही किसी प्रकार की अवैध धन उगाही अथवा आपराधिक धमकी दी है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उन्हें गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर अग्रिम जमानत प्रदान की जाए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने थाना फेज-3 पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed