फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman stole mobile phones by entering eight houses in two hours

महिला ने दो घंटे में आठ घरों में घुसकर चुराए मोबाइल फोन

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman stole mobile phones by entering eight houses in two hours
नोएडा। एक महिला सुबह दो घंटे में सेक्टर-27 के आठ घरों में घुसकर मोबाइल, आई पैड समेत अन्य सामान चुरा ली। वह दो घंटे तक घरों में घुसकर चोरी करती रही और जब किसी घर में कोई मिल जाता था तो किराए पर घर लेने की बात कर निकलती गई। यह महिला सीसीटीवी में कैद हो गई है। सेक्टर-27 में आठ घरों में चोरी हुई लेकिन पुलिस को शाम तक पता नहीं चला, जबकि पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 के एफ ब्लॉक में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एक महिला मास्क और स्वेट शर्ट पहनकर सेक्टर में आई और उनके घर में घुस गई। उससे पहले उनके घर में उनकी घरेलू सहायिका आई थी। इस कारण दरवाजा खुला था। घर से उसने आई फोन व आई पैड चुरा लिया। आरोप है कि वह सुबह सात से नौ बजे तक सेक्टर-27 के एफ ब्लॉक व इंदिरा मार्केट के पास दो घंटे तक घूमती रही। इस दौरान आठ घरों के अंदर से उसने मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिए। कुछ घरों में जब घरेलू सहायिका या घर के लोग मिले तो उसने किराए पर मकान लेने की बात कहकर उन्हें झांसे में ले लिया। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने अपने अपने घरों से मोबाइल व अन्य सामान चोरी होने की बात कही तो सीसीटीवी फुटेज देखा गया। इसमें सेक्टर में दो घंटे तक घूमती हुई दिखाई दे रही है और उसके हाथ में लाल रंग का थैला भी दिख रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसएचओ को पता नहीं
कमिश्नरेट पुलिस जनपद में बेहतर पुलिसिंग का दावा करती है लेकिन सेक्टर-27 के आठ घरों में चोरी की वारदात हो गई और कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक को पता तक नहीं। वारदात के करीब दस घंटे बाद एसएचओ सेक्टर-20 से बात की गई तो उन्हें इस चोरी के बारे में पता तक नहीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एसएचओ को जब अपने क्षेत्र की वारदात का पता नहीं तो बदमाशों पर कैसे व क्या कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed