फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's burnt body found near KMP bridge

केएमपी पुल के नजदीक मिला महिला का जला शव

Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman's burnt body found near KMP bridge
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत नौरंगपुर सड़क मार्ग डिंगरहेड़ी केएमपी पुल के नजदीक बुधवार कसे एक महिला का जला हुआ शव मिला। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण जुहरदीन, आरिफ, विजय, इरशाद, निशार, शहाबुद्दीन, लियाकत, बिजेंद्र आदि ने बताया कि बुधवार सुबह नौरंगपुर सड़क मार्ग पर एक महिला का जला हुआ शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ था। महिला का शरीर लगभग पूरी तरह जला हुआ था। सिर्फ दोनों पैर बचे हुए थे। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और महकमे के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी मिलने के बाद तावडू सदर थाना प्रभारी चंद्रभान भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर शव गृह भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की आयु लगभग 25 से 30 के करीब हैं, प्रथम दृष्टि में महिला की हत्या कर शव जलाकर फेंका गया है। शव के नजदीक लाल रंग की दो सैंडल भी मिली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed