{"_id":"6213f4ae7aa38e3dcc28cc5a","slug":"woman-s-body-found-in-flat-fear-of-murder-noida-news-noi6335039132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: फ्लैट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: फ्लैट में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
सार
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से शाहदरा निवासी अनुराधा (34) सेक्टर-77 में अंतरिक्ष कैनवॉल सोसाइटी के एच टावर में 14वीं मंजिल पर बेटी के साथ रहती थी। वह ग्रेटर नोएडा की आरके फैब्रिकेशन कंपनी की सप्लाई विभाग में काम करती थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष कैनवॉल सोसाइटी निवासी महिला लहूलुहान अवस्था में अपने फ्लैट में मिली। रविवार रात आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी करीबी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से शाहदरा निवासी अनुराधा (34) सेक्टर-77 में अंतरिक्ष कैनवॉल सोसाइटी के एच टावर में 14वीं मंजिल पर बेटी के साथ रहती थी। वह ग्रेटर नोएडा की आरके फैब्रिकेशन कंपनी की सप्लाई विभाग में काम करती थी। करीब 16 वर्ष पहले उसकी शादी दिल्ली निवासी बृजेश राठौर के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं। अनुराधा अपने साथ साढ़े चौदह साल की बेटी के साथ रहती थी। जबकि 11 वर्ष का बेटा नानी के पास रहता था। एडीसीपी ने बताया कि रविवार रात को कैलाश अस्पताल से आए एक मेमो से इस घटना की जानकारी हुई।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि रविवार देर शाम को अनुराधा का शव लहूलुहान अवस्था में बाथरूम में पड़ा हुआ था। अनुराधा की बेटी सोसाइटी में नीचे गई थी। वापस फ्लैट में आने पर उसने शव को देखा। इसके बाद आसपास के लोग अनुराधा को कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में महिला के सिर व चेहरे पर चोट के गहरे घाव के निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि किसी ने ईंट या भारी वस्तु से वार किया है। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि महिला की हत्या हुई है। मामले में किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा