फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman's abortion in a quarrel between two parties, condition critical

दो पक्षों के झगड़े में महिला का गर्भपात, हालत नाजुक

Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman's abortion in a quarrel between two parties, condition critical
नगीना। खंड के गांव उमरा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े में महिला रुखसीना को काफी चोटें आई हैं। इससे उसका गर्भ भी गिर गया। उसे नजदीक के जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने रुखसीना की शिकायत पर साजिद, समीम, ताहिर, नदीम, फहीम नज्जा और शबनम सहित 6 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और गर्भपात होने की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रुखसीना अपने घर में सो रही थी। अचानक किसी बात को लेकर शबनम ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में शबनम के देवर और पति ने भी मारपीट की। इस कारण रुखसीना के पेट में काफी चोटें आ गईं और पेट में पल रहा गर्भ भी गिर गया। उसे नजदीक के जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि शुक्रवार को उमरा गांव में झगड़ा हुआ था। झगड़े में रुखसीना नाम की महिला को काफी चोटें आई थीं। रुखसाना की शिकायत पर नगीना पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत साजिद, समीम, ताहिर, नदीम, फहीम नज्जा और शबनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed