फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman raped on the pretext of marriage, 10 lakh rupees recovered

Noida News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 10 लाख ऐंठे

Sun, 04 Feb 2024 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of marriage, 10 lakh rupees recovered
स्पा सेंटर के मालिक पर आरोप, तीन बार करवाया गर्भपात, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कालकाजी में 33 वर्षीय तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लाजपत नगर में स्पा सेंटर चलाने वाले शख्स पर शादी का झांसा देकर वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दुष्कर्म करने के अलावा आरोपी ने जरूरत की बात कर धीरे-धीरे 10 लाख रुपये भी उधार ले लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट की, बल्कि शादी से इंकार भी कर दिया। पीड़िता का बयान लेकर पुलिस ने शनिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला अलकनंदा में अकेली रहती है। परिवार में माता-पिता व दो बच्चे हैं। कई साल पहले सपना का तलाक हो गया था। बेटा पति के साथ रहता है जबकि बेटी महिला की मां के साथ अलग रहती है। सितंबर 2021 में वह नौकरी के सिलसिले में लाजपत नगर में स्पा सेंटर चलाने वाले मुंडका निवासी सचिदानंद से मिली थी। इसके बाद सपना ने लाजपत नगर स्थित स्पा सेंटर में नौकरी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद देर रात को आरोपी फ्लैट पर कोल्डड्रिंक लेकर आया जिसे पीते ही महिला अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस से शिकायत करने की बात करने पर आरोपी शादी की बात करने लगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार वारदात को अंजाम देता रहा। आरोपी ने जरूरत होने पर पीड़िता से पांच लाख रुपये कई बार में ले लिए। इसके अलावा 2.90 लाख और दो लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक आरोपी ने करीब 10 लाख रुपये उधार ले लिए। इस दौरान तीन बार आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। आरोपी उसे गोवा भी घुमाने के बहाने ले गया। यहां भी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। परेशान होकर पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed