फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   woman raped for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
woman raped for not fulfilling dowry demand
पुन्हाना। क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 17 अगस्त 2008 को इमरान के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने 1 लाख 11 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और सोने चांदी के जेवर सहित अन्य सामान दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे, जिसे लेकर वे उसे अकसर प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2009 में उन्हें एक बेटा भी हुआ था।
विज्ञापन

जिसके हकीके में उसके पिता ने 50 हजार नकद व 40 हजार का सामान ससुराल पक्ष को दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उससे ट्रैक्टर लाने की मांग करते रहे। पीड़िता के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति इमरान ने उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ उससे अप्राकृतिक कुकर्म भी किया। इसके अलावा कई बार उसे मार-पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर 2018 को उसके पति के भाई मिजान व दोस्त हिदायत ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। अगले दिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर उसे खूब मारा-पीटा व उसके बच्चे के साथ उसे घर से भगा दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। घटना के बाद उसके पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ पंचायत की। परंतु उन्होंने उसे रखने से मना कर दिया। इसके बाद 20 दिसंबर 2018 को वकील द्वारा उसे तलाक का नोटिस दिया गया। जिसपर उसके पिता फिर से पंचायत लेकर ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने गए। परंतु उसके पति ने पंचायत के समक्ष ही उसे तीन तलाक दे दिया।

वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी अजयवीर भड़ाना ने बताया कि अदालत के आदेश पर मंगलवार देर शाम पति इमरान, ससुर उस्मान, सास जुल्ला, हिदायत, देवर मिजान, मरियम, तौफीक व खतीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed