Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman opened company in UK, France and Spain with someone else's documents

Noida News: दूसरे के दस्तावेज से महिला ने यूके, फ्रांस व स्पेन में खोली कंपनी

Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Woman opened company in UK, France and Spain with someone else's documents
दूसरे के दस्तावेज से महिला ने यूके, फ्रांस व स्पेन में खोली कंपनी
विज्ञापन


- व्हाट्सएप मैसेज और वॉयस नोट्स के माध्यम से धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले शख्स के दस्तावेज के आधार पर यूनाइटेड किंगडम (यूके), फ्रांस और स्पेन में कंपनी खोल ली। आरोप है कि महिला पीड़ित शख्स के नाम का दुरुपयोग कर रही है। जब पीड़ित ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कंपनी खोलने का विरोध किया तब व्हाट्स एप मैसेज व वॉयस नोट्स के माध्यम से धमकी दी गई। इस मामले में नोएडा के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा के कारोबारी स्वराज सिंह ने कहा कि उनके नाम के दस्तावेज और कंपनी के नाम से रुचि राठौड़ ने यूके, फ्रांस और स्पेन में गैरकानूनी तरीके कंपनी पंजीकृत कराई है। इन अनधिकृत गतिविधियों का पता चलने पर उन्होंने रुचि से इन कंपनियों को बंद करने और उनका नाम हटाने के लिए अनुरोध किया। आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बाद भी महिला उनकी पहचान का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर रुचि राठौड़ ने उनके पासपोर्ट की कॉपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कर दी। इसके साथ ही वह उनको बदनाम करने के इरादे से संपर्क विवरण, तस्वीरें और आंतरिक दस्तावेज सहित कंपनी की संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक मंचों पर शेयर कर रही हैं। आरोपी महिला उनके परिवार के सदस्यों को भी व्हाट्सएप मैसेज और वॉयस नोट्स के जरिए धमकी दे रही है। इस घटना से उनके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। इस मामले में साइबर क्राइम थाने की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed