फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman makes serious allegations against husband claiming he pressured her to smuggle marijuana from Thailand i

'शादी के दिन निकला गंजा': थाईलैंड से गांजा तस्करी करने का बनाया दबाव; महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 06 Jan 2026 06:03 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 06:03 AM IST
सार

गौड़ सिटी वन की एक सोसाइटी में रहने वाली लविका गुप्ता ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 16 जनवरी 2024 में उसकी शादी दिल्ली के राणाप्रताप बाग निवासी संयम जैन के साथ हुई थी। विवाह के दिन पता चला कि उसका पति गंजा है।

विज्ञापन
Woman makes serious allegations against husband claiming he pressured her to smuggle marijuana from Thailand i
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की एक महिला ने बिसरख कोतवाली में पति समेत 5 के खिलाफ मारपीट, झूठ बोलकर शादी करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया हैं। आरोप है कि शादी के दिन पता चला कि पति गंजा है। जैसा पहले बताया गया, उससे सैलरी भी कम निकली। हनीमून पर पति घुमाने थाईलैंड ले गया। वहां से गांजा तस्करी करने का दबाव बनाने लगा। पैसों को लेकर प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


गौड़ सिटी वन की एक सोसाइटी में रहने वाली लविका गुप्ता ने मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 16 जनवरी 2024 में उसकी शादी दिल्ली के राणाप्रताप बाग निवासी संयम जैन के साथ हुई थी। विवाह के दिन पता चला कि उसका पति गंजा है। गंजेपन को छिपाने के लिए उसने हेयर पैच लगाया हुआ था। जबकि शादी से पहले बताया गया था कि संयम के बाले में हल्की समस्या है। वहीं वैवाहिक वेबसाइट पर पति के बॉयोडाटा में पढ़ाई बीकॉम दिखाई। जबकि वो 12वीं पास निकाला। साथ ही वार्षिक वेतन भी 18 लाख रुपये बताया था, वो भी झूठ निकला। आरोप है कि पति और उसके परिजन शादी से पहले व बाद में दहेज में कार की मांग की। कार नहीं देने पर शादी से इंकार कर दिया। कार के साथ 20 लाख रुपये से अधिक खर्च के रूप में नकद लिए।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही पति ब्लैकमेल करने लगा। उसके फोन में से निजी तस्वीरें निकाल ली और उनको सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। फरवरी, 2024 में उसके साथ मारपीट की। हर माह 10 हजार रुपये उसके खाते में डालने के लिए मजबूर किया। अवैध तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। मई, 2024 में पूरे परिवार व पति के मामा हेमंत जैन के सामने उसे पीटा गया। घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति के अन्य लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब, गांजा और नशीली दवाओं के सेवन का आरोप है। पति तिहाड़ जेल में बंद एक अपराधी के नाम से धमकी देता है। आरोप लगाया है कि वो उसे थाईलैंड ले गया और वहां से गांजा साथ लाने का दबाव बनाया।

 
पीड़िता को डर, उसके फार्मा लाइसेंस का कर सकता दुरुपयोग : 
पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके फार्मा लाइसेंस से मेडिकल स्टोर खोलने का दबाव बनाया। उसे आशंका है कि लाइसेंस का प्रयोग नशे के अवैध कारोबार में करेगा। 16 अगस्त को 15 लाख के जेवरात लेकर घर से निकाल दिया। 15 सितंबर को फोन कर तलाक देने का दबाव बनाया। आरोप लगाया कि वो भविष्य में दूसरी शादी कर सकता है। बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पति संयम जैन, ससुर संजय जैन, सास सुषमा, जीजा कुणाल और मामा हेमंत के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed